रामायण: रणबीर कपूर की फिल्म ने तीसरे दिन मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ के पार

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
तीसरे दिन ‘Ramayana’ की कमाई में आया उछाल, 160 करोड़ के पार पहुंची Ranbir Kapoor की फिल्म

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पहले दिन शानदार कमाई के साथ शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई दूसरे दिन थोड़ी गिर गई थी. लेकिन शनिवार को एक बार फिर फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है. तीसरे दिन के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म भारत में 160 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले ही दिन 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके साथ ही यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. हालांकि, शुक्रवार को वर्किंग डे होने की वजह से इसकी कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये कमाए.

रामायण (फोटो: imdb)

तीसरे दिन 47 करोड़ से ज्यादा की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे तक ‘रामायण’ ने भारत में 47.39 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. इसके साथ ही फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई 160.29 करोड़ रुपये पहुंच गई.

शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में सुधार देखने को मिला है. अब सबकी नजर रविवार की कमाई पर है. माना जा रहा है कि फिल्म रविवार तक 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

आदिपुरुष मूवी पोस्टर (फोटो: imdb )

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘रामायण’?

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण’ अपनी रिलीज के पहले तीन दिनों में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं. प्रभास की ‘आदिपुरुष’ ने शुरुआती तीन दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया था. हालांकि, उसके पहले तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार थे, जबकि ‘रामायण’ को शुरुआत में दो वर्किंग डे मिले हैं.

फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. अब देखना होगा कि दिवाली के मौके पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है.

The post रणबीर कपूर की फिल्म ने तीसरे दिन मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ के पार appeared first on Aware Media.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version