मोनालिसा की शादी और धर्म परिवर्तन का क्या है पूरा सच? एक्ट्रेस की जाति और मजहब को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
8 Min Read
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? | monalisa caste and religion she married muslim man did she convert truth has come to light

Entertainment

AMN-Purnima Acharya


Published: Thursday, March 26, 2026, 13:16 [IST]

Monalisa Controversy: महाकुंभ 2025 की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा भोसले इन दिनों सुर्खियों के केंद्र में हैं। कभी अपनी सादगी से इंटरनेट पर छा जाने वाली मोनालिसा अब अपनी शादी और निजी जिंदगी को लेकर एक बड़े विवादों के भंवर में फंस गई हैं। मोनालिसा और उनके मुस्लिम पति फरमान खान की प्रेम कहानी अब सड़कों से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक एक हाई-प्रोफाइल विवाद का रूप ले चुकी है।

निर्देशक सनोज मिश्रा पर गंभीर प्रहार
शादी के हंगामे के बीच मोनालिसा ने अब फिल्म जगत की ओर रुख करते हुए निर्देशक सनोज मिश्रा पर संगीन आरोप मढ़े हैं। कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि फिल्म की शूटिंग के वक्त डायरेक्टर ने उन्हें 10 बार गलत तरीके से स्पर्श किया।

‘सनोज मिश्रा मेरी मौत के प्यासे हैं’ – मोनालिसा का दर्द

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा का सब्र जवाब दे गया और वह सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। सिसकते हुए उन्होंने कहा— “मुझे इंसाफ चाहिए। सनोज मिश्रा के इरादे मेरे प्रति नेक नहीं थे। अब वह मेरी शादी के खिलाफ मेरे परिवार को भड़का रहे हैं और मेरी व मेरे पति फरमान की जान के दुश्मन बने हुए हैं।”

सनोज मिश्रा का पलटवार: ‘ये छवि बिगाड़ने की साजिश’

मोनालिसा के इन तीखे आरोपों पर सनोज मिश्रा ने भी चुप्पी तोड़ी है। एक वीडियो बयान जारी करते हुए उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने हमेशा मोनालिसा को अपनी बेटी का दर्जा दिया है। मिश्रा का कहना है कि उनके खिलाफ एक गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है और यह सब उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश है।

विरासत का सच: क्या है वायरल गर्ल मोनालिसा की जाति?

– महाकुंभ के तट पर माला बेचकर रातों-रात मशहूर हुई मोनालिसा राजस्थान के पारदी (घुमंतू/बंजारा) समुदाय से संबंध रखती हैं। वर्तमान में उनका परिवार मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में रहता है। यह परिवार खुद को सिसोदिया राजपूत भी बताता है, जिनका पारंपरिक पेशा घूम-घूमकर मालाएं बेचना है।

– मोनालिसा का सरनेम ‘भोसले’ महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित मराठा क्षत्रिय कुल से जुड़ा है, जो अपनी वीरता और कृषि परंपरा के लिए विख्यात है। इसी महान वंश में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, इन्हें राजस्थान के सिसोदिया राजपूतों की एक शाखा माना जाता है जो कालांतर में दक्कन में बस गए थे, हालांकि कुछ उल्लेखों में इन्हें कुनबी मराठा भी कहा गया है।

आस्था का सवाल: क्या मोनालिसा ने बदल लिया है अपना धर्म?

हिंदू परिवार में जन्मी मोनालिसा अब तक हिंदू रीति-रिवाजों का ही पालन करती आई हैं। लेकिन मुस्लिम युवक फरहान खान से निकाह के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि क्या उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है? कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही आधिकारिक रूप से इस्लाम अपना सकती हैं।

क्या फरमान खान ने शादी के लिए रचा था ‘हिंदू’ होने का ढोंग?

– मोनालिसा के चाचा विजय भोसले ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनके मुताबिक, फरमान खान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में माथे पर तिलक लगाकर और गले में रुद्राक्ष धारण कर पूजा करने गया था। चाचा का दावा है कि फरमान जानबूझकर हिंदू रीति-रिवाजों को अपनाता हुआ दिख रहा था।

– परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि जो शख्स मोनालिसा के साथ भाई-बहन जैसा रिश्ता होने का दावा करता था, वही एक दिन उससे शादी कर लेगा।

‘बेटी सिखाया हुआ बोल रही है’ – परिवार का रुख

– इस पूरे ड्रामे में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मोनालिसा की मां ने एनडीटीवी से बातचीत में अपनी ही बेटी के खिलाफ बयान दिया। मां का कहना है कि मोनालिसा किसी के प्रभाव में आकर ये सब बोल रही है। उन्होंने कहा— “बेटी खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है, उसे कोई पीछे से पढ़ा रहा है।”

– वहीं मोनालिसा के पिता जय सिंह ने भी अपनी बेटी का साथ न देते हुए सनोज मिश्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सनोज उनकी बेटी को अपनी संतान की तरह मानते हैं और उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

  • ‘Monalisa झूठी है’, महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच

  • ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है’, क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच

  • Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?

  • ‘मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया’, Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है

  • ‘Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया’, शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच

  • Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे

  • ‘शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे’, सलमान खान की ‘हीरोइन’ का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर

  • Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम

  • एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया ‘वाराणसी’

  • ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड

  • 5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी

  • क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल

  • Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की ‘नई पत्नी’

  • Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड

  • Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास

English summary

monalisa caste and religion she married muslim man did she convert truth has come to light


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version