AMN. बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राष्ट्रगान (जन गण मन) को हटाने की मांग की है. उन्होंने इसकी जगह वंदे मातरम देने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में एक बयान दिया है. इस बयान में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए, जबकि ये पहले से ही राष्ट्रगान है. इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रगान जन गण मन गाते वक्त भी गलती कर दी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्तिमान के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाले मुकेश खन्ना ने कहा कि मैंने तीन साल पहले कहा था कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाया जाना चाहिए। यह जन मन गण हमारे देश का नहीं है, जिसे रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महारानी एलिजाबेथ के सम्मान में लिखा था।, भाग्य विधाता, पंजाब सिंह (सिंध)। अरे ये हमारा नहीं है.
हमारा तो वंदे मातरम् है, लता (मंगेशकर) ने गाया है. राष्ट्रगान को लेकर उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो सके इस जन मन गण को हटाओ और वंदे मातरम को वापस लाओ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत कर दी है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
