छठ 2025: पवन सिंह का ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ की धूम, 3 साल बाद भी दिलों पर राज!
नई दिल्ली: आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ, जिसे कार्तिक महीने की षष्ठी तिथि को बिहार, उत्तर प्रदेश और पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह चार दिवसीय पावन पर्व भगवान सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। साल 2025 में, यह पवित्र त्यौहार 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जो सिर्फ भौगोलिक सीमाओं तक ही सीमित नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरे उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं।
भोजपुरी संगीत का छठ पर बोलबाला
हर वर्ष की भांति, इस साल भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री छठ के पावन अवसर पर भक्ति गीतों की एक अनूठी श्रृंखला प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। इन गीतों की गूंज न केवल घाटों पर सुनाई देती है, बल्कि सोशल मीडिया और घरों-घर में भी गूंजती है।
पवन सिंह का ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ आज भी हिट
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह का एक ऐसा छठ गीत है, जिसने रिलीज के तीन साल बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए रखी है। यह सुपरहित गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ आज भी हर छठ पूजा के दौरान सबसे ज्यादा बजने वाले गानों में से एक है।
यह शानदार गाना 30 अक्टूबर 2022 को T-Series Hamaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही इसने धूम मचा दी और अब तक इसे 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जो किसी भी भोजपुरी छठ गीत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
इस गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत अजीत सिंह और अंजनी रामाज्ञा ने दिया है। पवन सिंह की दमदार आवाज, मधुर संगीत और भक्ति से ओत-प्रोत बोलों ने इस गीत को छठ पूजा की एक पहचान बना दिया है।
‘जोड़े-जोड़े फलवा’ का जादू अब भी बरकरार
हालांकि पवन सिंह हर साल छठ के मौके पर नए भक्ति गीत पेश करते हैं, लेकिन ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ आज भी सभी गानों पर भारी पड़ता है। इस गीत की लोकप्रियता का आलम यह है कि छठ पर्व के दौरान घाटों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इसकी धुन सुनाई देती है।
यह गीत भक्ति संगीत और भावनाओं का एक अनूठा संगम है। ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि छठ पूजा की परंपरा का एक अभिन्न अंग बन चुका है। यही कारण है कि जब तक यह गीत नहीं बजता, तब तक छठ का त्योहार अधूरा सा लगता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


