AMN. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव लोन केस के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. ऐसे में राजपाल के जेल से बाहर आने के बाद उन्हें पहली बार मुंबई में स्पॉट किया गया. पैप्स के सामने मस्ती करता नजर आया ये एक्टर. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में राजपाल यादव ने ‘भूल भुलैया’ में अपने आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया. इस दौरान उन्होंने ‘भूल भुलैया’ में ‘छोटा पंडित’ के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस बॉलीवुड अभिनेता के पास फिल्मों और सीरीज की कोई कमी नहीं है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद से लेकर अजय देवगन तक उन्हें फिल्में ऑफर कर चुके हैं। राजपाल यादव अब अक्षय कुमार के साथ दो फिल्मों में नजर आएंगे। इसमें एक भूत बंगला है. वेलकम टू द जंगल में भी उनकी एक्टिंग देखने को मिलेगी.
आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस स्टार एक्टर ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन दिया था। पैसे न दे पाने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
