AMN. फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम गोपाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी आत्मकथा गन्स एंड थाईज दाऊद इब्राहिम को समर्पित की थी, लेकिन प्रकाशकों ने उनका नाम हटा दिया।
बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले वर्मा ने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होता तो मैं अपनी दो प्रतिष्ठित फिल्में – सत्या और कंपनी नहीं बना पाता। मैं अपनी पुस्तक उन्हें कैसे समर्पित नहीं कर सकता था? मैं उनकी वजह से अपनी आजीविका कमा रहा हूं।’
इस दौरान राम गोपाल वर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें कभी भी अंडरवर्ल्ड से कोई धमकी भरा फोन नहीं आया. मैं एकमात्र व्यक्ति था जिसे कभी धमकी भरा फोन नहीं आया, इसका कारण यह था कि उसे सत्या एंड कंपनी पसंद थी। राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या साल 1998 में रिलीज हुई थी। मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित इस फिल्म में मनोज बाजपेयी (भीखू म्हात्रे), जेडी चक्रवर्ती (सत्या), उर्मिला मातोंडकर (विद्या), सौरभ शुक्ला (कल्लू मामा) और परेश रावल (इंस्पेक्टर खांडिलकर) की बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली थी।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
