‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ में दिवाली का धमाका: सलमान की क्लास, आयुष्मान-रश्मिका का जलवा और इमोशनल पल!
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 19’ का ‘वीकेंड का वार’ इस बार दिवाली के रंग में रंगा नजर आएगा, जहां दर्शकों को ढेर सारे ड्रामा, भावनाएं और जमकर मनोरंजन का तड़का देखने को मिलेगा। होस्ट सलमान खान जहां घर के सदस्यों की जमकर क्लास लगाएंगे, वहीं बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म ‘थामा’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के मंच पर दस्तक देंगे।
हाल ही में जारी हुए प्रोमो ने तो सस्पेंस और बढ़ा दिया है। एक प्रोमो में सलमान खान, मालती चाहर पर काफी नाराज़गी जताते हुए नज़र आते हैं। उन्होंने मालती से सीधा सवाल पूछा, “अगली बार कपड़े पहनकर मुझसे बात करना, मालती यह मेरी समझ में नहीं आया। इससे आपका क्या मतलब था?” इस पर मालती ने सफाई देते हुए कहा कि वह दूसरों को कपड़ों से ठंड लगने की स्थिति को देखती हैं, क्योंकि घर में एसी काफी तेज चलता है। लेकिन मालती की बात पूरी होने से पहले ही बशीर ने उन्हें बीच में टोकते हुए उनके बयान को ‘पूरी तरह बेबुनियाद’ करार दिया। सलमान खान ने मालती को बोलने का मौका तो दिया, लेकिन उनकी नाराजगी साफ झलक रही थी। इस सवाल-जवाब के दौरान मालती चाहर थोड़ी असहज भी दिखीं।
अमाल मलिक फिर सलमान के निशाने पर, पिता भी आए मंच पर!
एक दूसरे प्रोमो में यह दिखाया गया है कि सलमान खान ने एक बार फिर अमाल मलिक को डांट लगाई है। यह मामला फरहाना भट्ट पर गुस्सा निकालने से जुड़ा था, जब अमाल ने एक टास्क के दौरान उनके सामने खाने की प्लेट गिरा दी थी। इस मुद्दे पर सलमान ने न सिर्फ अमाल को फटकार लगाई, बल्कि उनके पिता डब्बू मलिक को भी मंच पर बुलाया गया।
मंच पर भावुक हुए अमाल, छलक पड़े आंसू!
डब्बू मलिक ने अपने बेटे को संयम बरतने की सलाह दी और समझाया कि ऐसा व्यवहार उनकी पारिवारिक पहचान नहीं है। इस दौरान अमाल इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। हालांकि, एपिसोड का माहौल तब और भी खुशनुमा हो गया जब आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की एंट्री हुई। दोनों ने घर के सदस्यों के साथ खूब मस्ती की, गेम्स खेले और मिलकर दिवाली की खुशियां मनाईं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
