AMN. बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अब फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में अभिनय करते नजर आएंगे। यह फिल्म 08 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस को और गहरा कर देता है.
इसकी शुरुआत एक ऐसे सवाल से होती है जिसे पूछने का साहस कम ही लोग कर पाते हैं। साल 1934 में जब आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक मुलाकात हुई तो उनके बीच असल में क्या हुआ?
टीजर में उनकी बातचीत और मुलाकात की बेहद दमदार झलक दिखाई गई है. इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने संभाली है. इस फिल्म को निखिल आनंद और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है. इसमें नमाशी चक्रवर्ती ने विक्की नाम के एक युवा विद्वान की भूमिका निभाई है। उनके गुरु प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का किरदार बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त ने निभाया है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
