AMN. बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस सारा अली खान इस वक्त सुर्खियों में हैं। वह केदारनाथ धाम को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों के मुताबिक अब उत्तराखंड में बद्री-केदार मंदिर समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत कहा गया है कि केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा.
समिति के मुताबिक, अब श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए आस्था का शपथ पत्र देना होगा. हाल ही में हुई बद्री केदार मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस संबंध में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वह भी केदारनाथ आकर सनातन में अपनी आस्था व्यक्त करती हैं और शपथ पत्र देती हैं तो उन्हें दर्शन करने से नहीं रोका जाएगा. आपको बता दें कि सारा अली खान कई बार केदारनाथ धाम पहुंच चुकी हैं और वहां दर्शन-पूजन करती रही हैं.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)सारा अली खान(टी)केदारनाथ(टी)हिंदी समाचार(टी)बॉलीवुड समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
