मनोरंजन की दुनिया से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जो बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती शिल्पा शेट्टी के इर्द-गिर्द घूम रही है। ईओडब्ल्यू (EOW) ने 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी के मामले में एक्ट्रेस से पांच घंटे तक लंबी पूछताछ की है।
शिल्पा शेट्टी से ईओडब्ल्यू की पूछताछ
यह पूछताछ शिल्पा शेट्टी के घर पर ही हुई, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। यह पहली बार नहीं है जब इस मामले में शिल्पा के पति और जाने-माने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से भी दो बार पूछताछ की जा चुकी है।
शिल्पा शेट्टी से 5 घंटे तक पूछे गए सवालों का दौर
– खबर है कि मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) ने 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी से लगभग 5 घंटे तक गहन पूछताछ की। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए।
– सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने जांच में पूरा सहयोग दिया। यह भी पता चला है कि धोखाधड़ी की गई राशि का एक हिस्सा शिल्पा शेट्टी के बैंक खाते में जमा हुआ था, जिसके चलते उन्हें यह समन भेजा गया था।
राज कुंद्रा से हो चुकी है दो बार पूछताछ
– इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से पुलिस पहले ही दो बार पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि वह यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या शिल्पा शेट्टी इन वित्तीय लेन-देन से अवगत थीं या वे इससे अनभिज्ञ थीं। यह ध्यान देने योग्य है कि अभी तक किसी के खिलाफ कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।
60 करोड़ की धोखाधड़ी का पूरा मामला क्या है?
– आपको बता दें कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक और 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े एक ऋण-सह-निवेश सौदे में व्यवसायी दीपक कोठारी से कथित तौर पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में स्टार कपल और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
– राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, जो अब बंद हो चुके होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक थे, पर एक व्यवसायी से ऋण-सह-निवेश सौदे में 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
दीपक कोठारी ने लगाए ये आरोप
व्यवसायी दीपक कोठारी का आरोप है कि साल 2015 से 2023 के बीच, उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा द्वारा संचालित ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में व्यावसायिक विस्तार के नाम पर कुल 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि, उनके अनुसार, यह निवेश आरोपियों द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
