पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के डेटिंग की अफवाहों पर श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा: “मेरी बेटी का हर दूसरे लड़के से अफेयर है!”
टेलीविजन से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। 44 साल की उम्र में भी श्वेता का स्टारडम बरकरार है।
श्वेता तिवारी की बेटी पलक की लोकप्रियता
वहीं, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के डेटिंग की अफवाहें अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों अक्सर यह कहते रहे हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं श्वेता तिवारी की बेटी?
सोशल मीडिया पर यह चर्चा अक्सर होती रहती है कि पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान एक रोमांटिक रिश्ते में हैं। हाल ही में, पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी ने इन अफवाहों पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने यह भी कहा कि हर दूसरे लड़के के साथ पलक का नाम जोड़ा जाता है, जिससे उन्हें हैरानी होती है।
‘हर दूसरे लड़के के साथ पलक का अफेयर’
- श्वेता तिवारी ने Galatta India को बताया, “मुझे डर लगता है कि कहीं ऐसा न हो कि सब कुछ पलक के खिलाफ चला जाए। पलक अभी बच्ची ही है। कभी कोई चीज गलत लिख दी जाएगी तो मामला बिगड़ सकता है। लोग कितने बेरहमी से लिखते हैं।”
- श्वेता तिवारी ने आगे कहा, “हर दूसरे लड़के के साथ पलक का अफेयर रहता है। तो अब मेरी समझ नहीं आता है कि वह कब तक बर्दाश्त करेगी, क्या करेगी। कभी उसको चुभ न जाए।”
- श्वेता तिवारी ने यह भी बताया कि पलक उनसे कहती हैं, “ओह मॉम, जानती हो कि मैं इस लड़के को डेट कर रही हूं।” और जब श्वेता पूछती हैं कि कब कहा?, तो पलक कहती हैं, “पता नहीं कब।”
- श्वेता कहती हैं कि पलक उनसे मजाक में कहती हैं, “उन्हीं से पूछना पड़ेगा। मैं मिली भी नहीं।” ऐसे ये चलता होगा मजाक में। कभी कोई चीज परेशान करती है तभी आप बोलते हो ना?
साल 2022 में फैली थीं पलक तिवारी की डेटिंग की खबर
जानकारी के अनुसार, पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग की अफवाहें पहली बार साल 2022 में फैली थीं। दरअसल, उन दोनों को पैपराजी ने साथ में देखा था। उसके बाद दोनों को मुंबई में एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। इसके बाद से यह माना जाने लगा था कि दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
