सिमी ग्रेवाल का रावण प्रेम: “आधा देश के सांसदों से ज्यादा पढ़ा-लिखा” – जब कहा “शरारती रावण” तो मच गया बवाल!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
'रावण नॉटी, सांसदों से ज्यादा पढ़ा-लिखा', बॉलीवुड की कातिल हसीना ने की Ravan की तारीफ, मचा बवाल | Simi Garewal said- 'Ravan is naughty, more educated than half the country's MPs', People angry on her Dussehra Post Hindi.

सिमी गरेवाल को दशहरा की बधाई देना पड़ा भारी, रावण की ‘तारीफ’ पर हुईं ट्रोल

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘कातिल हसीना’ के नाम से मशहूर सिमी गरेवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन ये सुर्खियां उन्हें पसंद नहीं आ रही हैं। वजह है उनकी एक पोस्ट, जिसे लेकर वो भारी आलोचना का शिकार हो रही हैं। दशहरा के पावन अवसर पर बधाई देते हुए सिमी ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिस पर बवाल मच गया। लोगों के गुस्से का आलम ये था कि उन्हें अपनी पोस्ट हटानी पड़ी, लेकिन फिर भी जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो लगातार अपनी आलोचना कर रहे हैं।

रावण को बताया ‘शरारती’, सीता के अपहरण पर भी कही ये बात!

दरअसल, सिमी गरेवाल ने रावण की तारीफ करते हुए उसे ‘शरारती’ (naughty) बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "प्रिय रावण, हर साल, इस दिन, हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं, लेकिन तकनीकी रूप से तुम्हारे व्यवहार को ‘बुराई’ से नहीं, बल्कि ‘थोड़ा शरारती’ के रूप में परिभाषित करना चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, "रावण ने सीता का अपहरण जरूर किया था, लेकिन उनके साथ सम्मान से पेश आया। उन्हें अच्छा भोजन, आश्रय और यहां तक कि महिला सुरक्षाकर्मी भी प्रदान कीं।"

‘हमारी संसद के आधे सदस्यों से भी अधिक शिक्षित’

सिमी की पोस्ट यहीं नहीं रुकी। उन्होंने आगे लिखा, "शादी के लिए आपका अनुरोध विनम्रता से भरा था और आपने अस्वीकार किए जाने पर कभी तेजाब नहीं फेंका। यहां तक कि जब भगवान राम ने आपको मार डाला तो भी आपने उनसे माफी मांगी थी। मेरा मानना है कि आप हमारी संसद के आधे सदस्यों से भी अधिक शिक्षित थे। मुझ पर विश्वास करो दोस्त… आपको जलाने के लिए कोई कठोर भावना नहीं है… बस यही इन-थिंग है। दशहरा मुबारक।"

‘सारा रोमांटिज्म गायब हो जाएगा’

सिमी की यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और लोग उन पर जमकर बरस पड़े। एक यूजर ने तीखा जवाब देते हुए लिखा, "प्रिय सिमी गरेवाल, जिस क्षण वह आपका अपहरण करेगा, यह सारा रोमांटिज्म गायब हो जाएगा और आप एक पुलिस स्टेशन में बैठी होंगी और अगर पुलिसकर्मी कहते हैं ‘बस अपहरण ही तो किया है शादी करना चाह रहा है बहन’ तो आप उन्हें लताड़ेंगी। आपके लिए कोई कठोर भावना नहीं है, लेकिन आपने अपना दिमाग खो दिया है।"

‘रावण कोई प्यारा इंसान नहीं था’

एक अन्य यूजर ने सिमी को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा, "रावण कोई प्यारा इंसान नहीं था। सीता से पहले, उसने वेदवती को परेशान किया था, जिसके डर से वो खुद को जला बैठी और उसे श्राप दिया था कि वह एक महिला द्वारा नष्ट हो जाएगा। उसने रंभा का हिंसक तरीके से उल्लंघन किया था, और उसके भयभीत पति नलकूबर ने उसे श्राप दिया था कि यदि उसने कभी किसी अन्य महिला पर जबरदस्ती की तो उसका सिर फट जाएगा। फिर उसने जबरन सीता का अपहरण किया, उन्हें कैद किया, उन्हें प्रतिदिन धमकाया, और उन्हें आतंकित किया। जब कुछ पता न हो तो बोला ना करो।"

सिमी गरेवाल को लोग ‘बॉलीवुड की कातिल हसीना’ कहते हैं

फिलहाल सिमी को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है, हालांकि उनकी ओर से इस बारे में कोई सफाई अभी तक नहीं आई है। गौरतलब है कि सिमी की गिनती बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने हिंदी-बंगाली सिनेमा के बड़े कलाकारों संग काम किया है। सिमी का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को लुधियाना (पंजाब) में हुआ। उनके पिता सेना में ब्रिगेडियर थे, इसलिए उनका पालन-पोषण अनुशासनपूर्ण वातावरण में हुआ। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अभिनय में रुचि होने लगी और किशोरावस्था में ही उन्होंने फिल्मों में कदम रख दिया।

शो ‘Rendezvous with Simi Garewal’ काफी लोकप्रिय

उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत इंग्लिश फिल्म ‘Tarzan Goes to India’ (1962) से की थी। ‘दो बदन’, ‘साथी’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘सिद्धार्थ’ और ‘कर्ज’ उनकी चुनिंदा फिल्में रही हैं। वो अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक सफल टेलीविज़न प्रस्तोता भी रही हैं। उनका शो ‘Rendezvous with Simi Garewal’ भारतीय टेलीविज़न का सबसे चर्चित इंटरव्यू शो रहा, जिसमें उन्होंने राजनीति, खेल और फ़िल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियों का साक्षात्कार लिया। वो ‘द लेडी इन व्हाइट’ कही जाती हैं क्योंकि वो अक्सर सफेद परिधान में नजर आती हैं।

कई बार मोहब्बत हुई लेकिन आज भी अकेली सिमी गरेवाल

उन्हें लाइफ में कई बार मोहब्बत हुई लेकिन वो आज भी अकेली हैं। 17 साल की उम्र में वो जामनगर के महाराजा शत्रुसाल्यसिंहजी को दिल दे बैठी थीं, जो इंग्लैंड में उनके पड़ोसी भी थे लेकिन ये रिश्ता आगे बढ़ नहीं पाया। इसके बाद वो नवाब मंसूर अली खान पटौदी के साथ रिलेशनशिप में रहीं लेकिन मंसूर ने शर्मिला टैगोर से शादी कर ली थी। उसके बाद वो पाकिस्तानी राजनेता सलमान तासीर के साथ रिश्ते में रहीं, जो दुबई में शुरू हुआ और एक साल बाद खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 1970 में, उन्होंने दिल्ली के कुलीन चुन्नामल परिवार के सदस्य रवि मोहन से शादी की लेकिन 9 साल बाद उनका तलाक हो गया।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version