AMN. फिल्म ब्लैक डियर पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में आ गई है. बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में फिल्म निर्माताओं के खिलाफ याचिका भी दायर की है।
फिल्म का किरदार सलमान से मिलता-जुलता होने और कहानी उनके काले हिरण शिकार मामले से मिलती-जुलती होने पर आपत्ति जताई गई है। फिल्म के पोस्टर में एक्टर को सलमान खान का ब्रेसलेट पहने दिखाया जाना भी सलमान को पसंद नहीं आया. अब इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.
इस पर फिल्म के निर्देशक भरत एस श्रीनेत ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फिल्म सलमान पर नहीं है. वह न तो भगवान है और न ही गॉडफादर जो उन्हें रोक सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनेत ने ब्रेसलेट के बारे में कहा कि अगर सलमान को लगता है कि इसे केवल वह ही पहन सकते हैं तो उन्हें इसका पेटेंट करा लेना चाहिए।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
