UAE में फंसे सेलिना जेटली के भाई को छुड़ाने के लिए हाई कोर्ट का सरकार को कड़ा अल्टीमेटम

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
Bollywood Wrap Up | UAE में कैद Celina Jaitly के भाई को बचाने के लिए हाई कोर्ट का सरकार को कड़ा आदेश

न्यायालय के द्वार खटखटाने के बाद भी सेलिना जेटली को भाई की सुध नहीं, माधुरी दीक्षित के शो में हंगामा

नई दिल्ली: एक ओर जहां अभिनेत्री सेलिना जेटली अपने भाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कैद से छुड़ाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित अपने कनाडाई टूर में प्रशंसकों को मायूस कर बैठी हैं।

सेलिना के भाई के लिए न्याय की गुहार:
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए कदम उठाएं। सेलिना के भाई को लगभग एक साल पहले यूएई में हिरासत में लिया गया था। अदालत ने यह निर्देश अभिनेत्री की उस याचिका पर केंद्र से जवाब तलब करते हुए दिया, जिसमें उन्होंने अपने भाई के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व का अनुरोध किया है। अभिनेत्री ने दावा किया है कि उनके भाई मेजर (सेवानिवृत्त) विक्रांत कुमार जेटली 2016 से यूएई में रह रहे हैं और एमएटीआईटीआई समूह में कार्यरत थे, जो व्यापार, परामर्श और जोखिम प्रबंधन सेवाओं में संलग्न है।

याचिका में दावा किया गया है कि अभिनेता के भाई को पिछले साल छह सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में ‘‘अपहरण करके हिरासत में’’ रखा गया है। याचिका में कहा गया है कि एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद केंद्रीय विदेश मंत्रालय अभिनेत्री के भाई के बारे में वैसी बुनियादी जानकारी प्राप्त करने में विफल रहा है, जिनमें उनकी कल्याणकारी और कानूनी स्थिति शामिल है।

न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने सरकार को अगली सुनवाई की तारीख (चार दिसंबर) तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने सोमवार को सुनवाई के दौरान दलील दी कि संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय अधिकारियों ने बंदी को राजनयिक पहुंच प्रदान की है। अभिनेत्री के वकील ने तब दलील दी कि कई प्रयासों के बावजूद वह अपने भाई से संपर्क नहीं कर पा रही थीं। इसके बाद, न्यायाधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अभिनेत्री और उनके भाई के बीच संपर्क सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके और उनकी पत्नी के बीच संपर्क सुनिश्चित करने का भी प्रयास करें।

माधुरी दीक्षित के शो में हंगामा:
इस बीच, कनाडाई टूर में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के देर से पहुंचने से प्रशंसकों में भारी नाराजगी है। शो का समय टिकट पर 7.30 बजे का दिया गया था, लेकिन अभिनेत्री रात 10 बजे के बाद पहुंचीं। सोशल मीडिया पर फैंस इस बात को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और ‘घटिया शो’ की संज्ञा दे रहे हैं। धक-धक गर्ल की इस हरकत से उनके प्रशंसक काफी निराश हैं और इस मामले पर अब तक माधुरी दीक्षित ने चुप्पी साध रखी है।

नुपुर अलंकार का आध्यात्मिक जीवन:
दूसरी ओर, ‘शक्तिमान’ और ‘अगले जन्म मोहे बिटिया कीजे’ जैसे लोकप्रिय सीरियल की मशहूर एक्ट्रेस नुपुर अलंकार ने एक्टिंग को अलविदा कहकर आध्यात्मिक जीवन को अपना लिया है। उन्होंने सांसारिक जीवन को त्यागकर सन्यासिनी का जीवन चुना है और अब वह ‘पीताम्बरा मां’ के नाम से जानी जाती हैं। नुपुर अपने इस आध्यात्मिक जीवन से संतुष्ट हैं और भिक्षा मांग कर अपना गुजारा कर रही हैं। वह लोगों से भोजन मांगती हैं, उसे अपने भगवान का भोग लगाती हैं और फिर उसे अपने गुरु के साथ साझा करती हैं।

सेलिना जेटली का इंस्टाग्राम पोस्ट:
अभिनेत्री सेलिना जेटली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने सेना से रिटायर अपने भाई को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनका भाई 14 महीने से यूएई में कैद में है और मदद के लिए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्ट्रेस की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें उन्होंने अपने भाई और भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली की मदद के लिए हस्तक्षेप की मांग की थी। सेलिना ने कोर्ट को दी जानकारी में बताया कि उनके भाई विक्रांत 2016 से यूएई में रह रहे हैं और कथित तौर पर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते 2024 में हिरासत में लिया गया था।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version