मनोरंजन जगत की ताज़ा हलचल: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
विक्की जैन और अंकिता लोखंडे:
टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे के पति और एक्टर विक्की जैन हाल ही में एक गंभीर हादसे का शिकार हुए। इस हादसे में उनके हाथ में गहरी चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन के साथ हुआ गंभीर हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की जैन को कई टांके लगे हैं और डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा चर्चा विक्की जैन की पत्नी अंकिता लोखंडे की हो रही है।
पति की देखभाल में जुटी हैं अंकिता लोखंडे
कहा जा रहा है कि अंकिता लोखंडे इस मुश्किल समय में अपने पति का बेहद हिम्मत और प्यार से ख्याल रख रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में विक्की जैन ने बताया, “एक्सीडेंट के बाद मेरा हाथ खून से लथपथ हो गया था। घर के कपड़े, बाथरूम, हर जगह खून के निशान थे। मैंने पूरी कोशिश की कि अंकिता ज़्यादा परेशान न हो और खुद को संभाले रखा।”
उन्होंने आगे कहा, “एक्सीडेंट के बाद मैं ChatGPT पर सलाह ढूंढ रहा था कि क्या करना चाहिए, लेकिन अंकिता ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा था, ‘इससे क्या होगा?'”
विक्की जैन का कैसे हुआ एक्सीडेंट?
विक्की जैन ने बताया कि उनके हाथ में बटरमिल्क का गिलास था। अचानक फिसल जाने के कारण गिलास टूट गया और उनकी हथेली पर गंभीर कट लग गए। खून लगातार बह रहा था, जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी। अंकिता लोखंडे ने तुरंत विक्की जैन को अस्पताल पहुँचाया। इसके बाद विक्की जैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिनसे फैंस परेशान हो गए थे।
‘अंकिता लोखंडे ने बेहद ज़िम्मेदारी से काम किया है’
विक्की जैन ने बताया कि अंकिता लोखंडे ने घर से लेकर अस्पताल तक, हर कदम पर बेहद ज़िम्मेदारी से सब कुछ संभाला। जब यह हादसा हुआ, तब उनकी माँ बिलासपुर में थीं। विक्की ने साझा किया, “अंकिता पहले तो बहुत रोने लगीं, फिर उन्होंने खुद को संभाला और मुझे हिम्मत दी। उन्होंने मुझसे कहा, ‘विक्की, तुम जल्द ठीक हो जाओगे।’ इसके अलावा, अंकिता ने बुरी नज़र से बचाव के लिए कई मंदिरों का दौरा भी किया।”
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने साल 2021 में शादी की थी। ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। आजकल, अंकिता के बिजनेसमैन पति विक्की जैन भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं और पत्नी के साथ कई टीवी शोज में नज़र आए हैं।
आपको बता दें कि विक्की जैन से शादी करने से पहले अंकिता लोखंडे दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड में व्यस्त होने के कारण दोनों के बीच दूरियां आ गईं, जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
