विजय वर्मा का खुलासा: डिप्रेशन और चिंता से जंग, योग और थेरेपी ने दी राह
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विजय वर्मा ने पहली बार अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की है। रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में उन्होंने अपने डिप्रेशन और चिंता के अनुभवों को साझा किया, और बताया कि कैसे उन्होंने योग और थेरेपी की मदद से इन चुनौतियों का सामना किया।
अकेलेपन का अहसास और बढ़ती चिंता
विजय ने बताया कि मुंबई में एक अपार्टमेंट में अकेले रहते हुए उन्हें गहरा अकेलापन महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “मैं मुंबई में एक अपार्टमेंट में बिल्कुल अकेला था। खुशकिस्मती से मेरे पास एक छोटी सी छत थी—मैं आसमान देख सकता था, प्राकृतिक तत्वों के साथ रह सकता था। वरना, मैं पागल हो जाता। दरअसल, मैं पागल हो गया था। मेरे साथ जो हुआ, वो ठहराव, काम के पीछे लगातार भागना, इसका नतीजा ये होता है कि आप बहुत अकेले हो जाते हैं। मुझे बहुत अकेलापन महसूस हुआ, बहुत डर लगा और मैं सोच रहा था कि मैं चार दिनों से अपने सोफे से क्यों नहीं हिल पा रहा हूं? क्या हो रहा है?”
इरा खान का सहारा और थेरेपी की ओर
इस मुश्किल दौर में आमिर खान की बेटी इरा खान ने विजय का बड़ा सहारा बनीं। विजय ने साझा किया, “उस समय, इरा और गुलशन (देवैया)मेरे लिए एक छोटे से सपोर्ट सिस्टम की तरह थे। इरा ‘दहाड़’ में असिस्ट कर रही थीं और शूटिंग के दौरान हम सब अच्छे दोस्त बन गए थे। हम जूम पर एक-दूसरे को वीडियो कॉल करते, डिनर करते – बस यही हमारा सर्कल था। लेकिन मेरी हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्होंने सबसे पहले मुझे बताया, ‘विजय, मुझे लगता है कि तुम्हें थोड़ा हिलना-डुलना शुरू करना चाहिए।’ इरा खान जूम पर वर्कआउट करतीं और मुझे भी वर्कआउट करवातीं।”
इरा के प्रोत्साहन के बाद, विजय ने जूम पर एक थेरेपिस्ट से संपर्क किया, जिससे उन्हें डिप्रेशन और एंग्जायटी का पता चला। थेरेपिस्ट ने दवा लेने की सलाह भी दी, लेकिन विजय ने शुरुआत में बिना दवा के ही स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने सूर्य नमस्कार और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया और थेरेपी जारी रखी।
आगामी फिल्में
विजय वर्मा की हालिया फिल्मों में ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ और ‘मर्डर मुबारक’ शामिल हैं। उनकी अगली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


