Weekend Ka Vaar: अक्षय कुमार ने फरहाना-तान्या को दिखाया सच का आइना, अशनूर की हुई बल्ले-बल्ले!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
Weekend Ka Vaar Update: फरहाना और तान्या को अक्षय कुमार ने दिखाया आइना, अशनूर की हुई बल्ले-बल्ले | The truth of Farhana Bhatt and Tanya Mittal is revealed, Akshay shows the mirror to Ashnoor

बिग बॉस 19: ‘नकली मिठास’ पर बिफरे अक्षय कुमार! अशनूर कौर कटघरे में, तान्या और फरहाना ने घेरा

‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों घमासान जारी है, जहां हर बीतते दिन के साथ नए झगड़े और तनाव देखने को मिल रहे हैं। इस बार ‘वीकेंड का वार’ की कमान सलमान खान के हाथों से निकलकर **फराह खान** और ‘जॉली एलएलबी 3’ की टीम ने संभाली है। **अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी** की तिकड़ी शो में न्याय का डंका बजा रही है।

बीते एपिसोड में **अक्षय कुमार और अरशद वारसी** ने घर में एक मजेदार कोर्ट रूम ड्रामा करवाया, जिसमें **नीलम गिरी, तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद** के बीच तीखी बहस हुई। नीलम ने तान्या को बखूबी ‘आयना’ दिखाया। लेकिन अब दर्शकों के लिए अगले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां **अक्षय कुमार** खुद **अशनूर कौर** को कटघरे में खड़ा करेंगे। इस बार **तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट** का खास योगदान देखने को मिलेगा।

जारी प्रोमो के मुताबिक, **अशनूर कौर** पर ‘नकली मिठास’ का गंभीर आरोप लगा है। उन्हें कठघरे में खींचते हुए **फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल** ने जमकर निशाना साधा। फरहाना ने कहा, “अशनूर को कई बार गुस्सा आया, लेकिन वह अपने असली रूप को छिपा रही थीं।” इसके जवाब में, अशनूर ने पलटवार करते हुए कहा, **”किसी को नापसंद करना और किसी बात पर गुस्सा होना दो अलग-अलग बातें हैं।”** वहीं, तान्या मित्तल ने तीखे तेवर दिखाते हुए पूछा, **”साफ जाकर बोलो ना, क्यों सबके साथ स्वीट बनकर मुस्कुराना है?”** इस पर अशनूर का जवाब था, **”अगर कोई मुझसे पंगा नहीं ले रहा है, तो मैं उस इंसान से लड़ने क्यों जाऊं?”**

अशनूर, तान्या और फरहाना के बीच की इस तीखी बहस को सुनने के बाद, **अक्षय कुमार** ने एक अहम टिप्पणी की। उन्होंने सवाल उठाया, **”कहीं ऐसा तो नहीं है कि जब से आप दोनों ने इस घर में कदम रखा है, तब से अशनूर कौर को अपना निशाना बना लिया था।”** अक्षय कुमार की इस बात से सिर्फ घर के सदस्य ही नहीं, बल्कि कई दर्शक भी पूरी तरह सहमत दिखे। याद दिला दें कि प्रीमियर के दौरान तान्या ने पहले अशनूर से बेहद अच्छे से बात की थी, लेकिन बाद में उन्हें ‘बद्तमीज’ कहकर दूरी बना ली। हालांकि, बीते तीन हफ्तों में तान्या और अशनूर के बीच कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली है।

  • तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप
  • सलमान के शो ‘बिग बॉस 19’ में हुआ पहला एविक्शन, नाम जान शॉक हो जाएंगे आप
  • ‘ग्वालियर के लिए शर्म की बात है’, तान्या मित्तल के लिए शहरवालों ने कही ऐसी बात, इंफ्लूएंसर हो जाएंगी पानी-पानी
  • क्या शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ीं तान्या मित्तल? विधायक के बाद एक और नया ट्विस्ट, हुआ सनसनीखेज खुलासा
  • ट्विंकल से शादी के पहले अक्षय ने की थी तीन सगाई! खिलाड़ी कुमार की इस गर्लफ्रेंड के बारे में नहीं पता होगा
  • Weekend ka Vaar Update: अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने दोस्तों में करवाई लड़ाई, नीलम ने उगला जहर?
  • CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग? इस पूरी घटना पर कलेक्टर ने बता दी पूरी सच्चाई
  • फिर छाएगा ‘सैयारा’ का बुखार, अब ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म, घर पर सुकून से देख सकेंगे फिल्म
  • Disha Patani की फिटनेस का सीक्रेट है उनकी डाइट, जानें दिन में कितनी बार क्या-क्या खाती हैं एक्ट्रेस?
  • MP Police Vacancy: OBC को 27% आरक्षण नहीं—क्या है पूरा विवाद, जानिए आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, और शुल्क
  • पीडीपी विधायक वहीद पारा ने जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के दुरुपयोग पर पुनर्विचार का आग्रह किया
  • ‘दो कौड़ी है सोच उसकी’, जीशान सिद्दीकी ने तान्या मित्तल की सच्चाई लाई बाहर, फूट कर रोई इंफ्लूएंसर

Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version