बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
3 Min Read

 India News(Awaremedia):देश में बढ़ती महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रसोई का सामान हो या रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें हर तरफ बढ़ते दामों का असर दिखाई दे रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने महंगाई को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अब महंगाई डायन नहीं रही बल्कि बिना बुलाए मेहमान बनकर हर घर का बजट बिगाड़ रही है।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पिछले कई सालों से महंगाई लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है और अब सरकारी आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 फीसदी तक पहुंच गई है जो पिछले दो साल का सबसे ऊंचा स्तर बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि खाने पीने की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। खाद्य महंगाई 8.94 फीसदी तक पहुंचने का दावा किया गया है। वहीं प्याज की कीमतों में 116 फीसदी लहसुन में 60 फीसदी और अदरक में 48 फीसदी तक बढ़ोतरी बताई गई है। इसके अलावा आटा तेल घी दूध दाल और साबुन जैसी रोज इस्तेमाल की चीजों की कीमतें भी आम परिवारों का खर्च बढ़ा रही हैं।

जयराम रमेश के मुताबिक महंगाई का असर सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है बल्कि इसका दबाव पूरे घरेलू बजट पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने के साथ साथ सामान की मात्रा कम करने पर विचार कर रही हैं। यानी ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने के बाद भी कम सामान मिल सकता है।

कांग्रेस ने ब्याज दरें बढ़ने की आशंका को लेकर भी चिंता जताई है। अगर ऐसा होता है तो पहले से कर्ज की किस्त चुका रहे लोगों पर और बोझ पड़ सकता है।

फिलहाल महंगाई को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लेकिन आम आदमी के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि रोजमर्रा की जरूरतों का सामान कब सस्ता होगा और घर का बिगड़ा बजट आखिर कैसे संभलेगा।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version