AMN. अब देश में टीएमसी के बाद एक और पार्टी टूट गई है. अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना (यूबीटी) में बगावत हो गई है. खबरों के मुताबिक, शिंदे गुट के शिवसेना में विलय के लिए उद्धव ठाकरे की पार्टी शिव सेना के 9 में से 6 सांसदों ने आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजा है. इस तरह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद अब उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है.
सूत्रों के मुताबिक, पत्र भेजने वाले सांसदों में नागेश पाटिल अष्टिकर और संजय दीना पाटिल भी शामिल हैं. संजय दीना पाटिल ने पहले पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने ऐलान किया था कि मैं उद्धव ठाकरे की पार्टी का सांसद हूं और इसी पार्टी में रहूंगा.
इस बीच, दिल्ली में पीसी के दौरान शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बागी सांसदों को अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि ये साले…ये बेईमान लोग हैं. बेईमानी उनके खून में है. हालांकि, बाद में राउत ने यह भी कहा कि ऐसे शब्द मराठी में आम बोलचाल का हिस्सा हैं।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)उद्धव ठाकरे
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
