AMN. असम में जोरहाट के राउरिया एयरबेस पर आज बड़ा हादसा हो गया है. यहां आज सुबह एक सैन्य विमान के लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई है. खबर है कि हादसा उस वक्त हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सैन्य विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया.
खबरों के मुताबिक आज AN-32 मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसका उपयोग सैनिकों और सामानों के परिवहन के लिए किया जाता है। आशंका है कि इस हादसे में पायलट की जान जा सकती है. हादसे की जानकारी मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. फिलहाल विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
