AMN. बिहार को जल्द ही नया सीएम मिलने वाला है. आज इस बात पर वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगा दी है. वह सीएम का पद छोड़ देंगे और राज्यसभा सांसद बन जायेंगे. इसके लिए वह आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं.
इस संबंध में नीतीश कुमार ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि आपने दो दशक से भी अधिक समय से लगातार मुझ पर अपना विश्वास और समर्थन कायम रखा है और उसी के आधार पर हमने पूरी निष्ठा से बिहार और आप सभी की सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन के बल पर ही आज बिहार विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए मैं पहले भी कई बार आपका आभार व्यक्त कर चुका हूं।
जब से मैंने अपना संसदीय जीवन शुरू किया, तभी से मेरे मन में बिहार विधान सभा के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा थी। इसी क्रम में मैं इस चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं.
मैं पूरी ईमानदारी से आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह रिश्ता भविष्य में भी जारी रहेगा और आपके साथ मिलकर विकसित बिहार बनाने का मेरा संकल्प कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसे मेरा पूरा समर्थन और मार्गदर्शन मिलेगा।
बीजेपी से बनेगा नया सीएम!
सीएम नीतीश कुमार के ऐलान के बाद अब यह लगभग तय हो गया है कि बिहार में नया सीएम बीजेपी का ही होगा. सीएम बनने की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे आ रहा है. बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो भविष्य ही तय करेगा.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
