AMN. बिहार में नालंदा के मघड़ा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हो गए हैं.
खबरों के मुताबिक, आज चैत्र माह का आखिरी मंगलवार होने के कारण माता शीतलाष्टमी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी. इसी दौरान अचानक मंदिर में भगदड़ मच गई. हालांकि, भगदड़ की वजह के बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेले को बंद कर दिया है. 8 मृतकों में से 2 की प्रशासन ने पहचान कर ली है.
इनमें नालंदा की रहने वाली रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पटना कमिश्नर को बिहारशरीफ भेजा गया है. इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने माता शीतलाष्टमी मंदिर में हुए हादसे की जांच के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं.
पीसी:cnbctv18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
