AMN. इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग ने विकराल रूप ले लिया है. दोनों पक्ष लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. अमेरिकी सेना ने अब ईरान के इस्फ़हान स्थित एक प्रमुख गोला बारूद डिपो पर हमला किया है। इस हमले में अमेरिका ने 2,000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है. वीडियो में रात के आसमान में भीषण विस्फोट दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि इस्फ़हान मध्य ईरान का एक प्रमुख शहर है जो राजधानी तेहरान के दक्षिण में ज़ायंदेह नदी के तट पर स्थित है। बताया गया है कि ईरान ने अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम का एक हिस्सा, लगभग 540 किलोग्राम, इस्फ़हान शहर में भूमिगत सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी थी. अब ये वीडियो रिलीज हो गया है.
ईरान ने 50 इजराइली कंपनियों का डेटा हैक कर लिया
उधर, ईरान की ओर से इजराइल पर बड़े साइबर हमले की भी खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि 50 इजरायली कंपनियों का डेटा हैक कर लिया गया है. सिक्योरिटी कैमरे हैक होने की भी खबर है. इनमें से एक हैकर की लोकेशन तेहरान में पाई गई है. अब तक इजरायल-अमेरिका और ईरान दोनों पक्षों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इस युद्ध में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है.
PC:aajtak
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
