AMN. राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर नवंबर में हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेहद करीबी माने जाने वाले भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने हार के बाद अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति गरमा दी है।
इसके लिए बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है. खबरों के मुताबिक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस संबंध में नोटिस जारी कर सुमन से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा है.
खबरों के मुताबिक, कुछ दिन पहले अंता विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन ने उपचुनाव में अपनी हार की समीक्षा करते हुए बारां के बीजेपी जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर पार्टी में अंदरूनी कलह का आरोप लगाया था. उन्होंने चुनाव हारने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, तीन बीजेपी विधायकों और जिले के कई पार्टी पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. मोरपाल सुमन ने अपने पत्र में लिखा कि ओम बिड़ला की पूरी टीम उनके खिलाफ काम करती है.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी नेता(टी)मोरपाल सुमन(टी)ओम बिड़ला(टी)राजस्थान समाचार(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
