AMN. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया के इलाज को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. इस संबंध में झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान दिया है.
निशिकांत दुबे ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि गंगाराम स्थित जिस अस्पताल में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है, वह निजी अस्पताल है, वहां आरक्षण लागू नहीं है. अगर आप एम्स में इलाज कराते तो वहां आपको 60 प्रतिशत आरक्षण के साथ डॉक्टर मिलते, क्या आपको सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं है? उनका इलाज भी डॉ. अरूप बसु कर रहे हैं जो आरक्षित श्रेणी के डॉक्टर नहीं हैं। हम सब सोनिया जी के स्वास्थ्य की कामना करते हैं, लेकिन आपने कांग्रेस की क्या हालत बना दी है. आप जॉर्ज सोरोस के कहने पर समाज को बांटकर देश को क्यों तोड़ना चाहते हैं?
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
