Tatkal Ticket Booking: दिवाली और छठ पर घर जाने की प्लानिंग है और ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल रही? ऐसे में तत्काल टिकट बुक करना ही आखिरी उम्मीद बचता है, लेकिन यह किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। चंद मिनटों में ही सारी सीटें फुल हो जाती हैं और लोग मजबूरी में एजेंटों के चक्कर काटते हैं। अगर आप भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के खुद ही IRCTC से कंफर्म तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं दो ऐसी दमदार ट्रिक्स, जिससे आपके टिकट मिलने के चांस 90% तक बढ़ जाएंगे!
‘मास्टर लिस्ट’ फीचर है आपका सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र
तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान सबसे ज्यादा वक्त यात्रियों की डिटेल्स भरने में ही बर्बाद होता है। नाम, उम्र और बर्थ टाइप करते-करते खेल खत्म हो जाता है और सीटें फुल हो जाती हैं।इस समस्या से निपटने के लिए IRCTC के ‘मास्टर लिस्ट’ फीचर का इस्तेमाल करें। आप अपनी IRCTC आईडी या RailOne ऐप पर जाकर यात्रा करने वाले सभी लोगों के नाम, उम्र, जेंडर और बर्थ प्रेफरेंस को पहले से ही ‘मास्टर लिस्ट’ में सेव करके रख सकते हैं।जब तत्काल बुकिंग का समय आए, तो आपको एक भी चीज मैन्युअली टाइप नहीं करनी पड़ेगी। बस लिस्ट से पैसेंजर को टिक करना है और सीधे पेमेंट पेज पर पहुंच जाना है। इससे आपके 30 से 40 कीमती सेकंड बच जाएंगे, जो तत्काल की रेस में जीत और हार तय करते हैं।
Also read: दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
बुकिंग शुरू होने से 2 मिनट पहले रहें पूरी तरह तैयार
तत्काल टिकट बुकिंग में एक-एक सेकंड की कीमत होती है। इसलिए बुकिंग शुरू होने से ठीक 1-2 मिनट पहले ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉग-इन करके तैयार रहें।AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-AC के लिए सुबह 11 बजे तत्काल विंडो खुलती है। ऐसे में ठीक 9:58 या 10:58 पर ही लॉग-इन कर लें। इसके अलावा, तेज इंटरनेट कनेक्शन और UPI या IRCTC वॉलेट में पहले से पैसे ऐड करके रखना सोने पर सुहागा साबित होगा। समय से पहले तैयार रहने पर जैसे ही विंडो खुलेगी, आप तुरंत ट्रेन सर्च करके झटपट पेमेंट कर सकेंगे।इन दो बेहद आसान टिप्स को अपनाकर अब आप भी बिना किसी एजेंट की मदद के आसानी से अपना कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
