
पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों अपनी धुनों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के सुरों को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। बीते कुछ हफ्तों से बॉलीवुड की ‘ग्लैमर क्वीन’ दिशा पाटनी और तलविंदर की वायरल तस्वीरें और पब्लिक अपीयरेंस सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई हैं। इनके रिश्ते को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। हालांकि, सिंगर ने अब तक इन खबरों पर न तो मुहर लगाई है और न ही इन्हें सिरे से नकारा है, लेकिन उनके हालिया बयान ने सस्पेंस को एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है।
दिशा पाटनी संग रिश्तों पर तलविंदर ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में तलविंदर ने इन सुर्खियों पर खुलकर अपनी बात रखी। सिंगर ने खुलासा किया कि दिशा पाटनी से उनकी मुलाकात एक शादी से कुछ समय पहले ही हुई थी और फिलहाल वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिली अचानक पब्लिसिटी पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कहा, “हम अभी खुद को समझ रहे हैं और खुद को खोज रहे हैं। लोग अगर अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो उन्हें अफवाहें ही रहने दीजिए।” जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या वह दिशा से प्यार करते हैं, तो उन्होंने बड़ी सादगी से कहा, “मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं। मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं।” हालांकि उन्होंने दिशा का नाम स्पष्ट नहीं किया, लेकिन फैंस इसे एक्ट्रेस के लिए ही एक इशारा मान रहे हैं।
उदयपुर की शादी से शुरू हुआ था मुलाकातों का सिलसिला
तलविंदर और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को सबसे पहले उदयपुर में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की ग्रैंड वेडिंग के दौरान नोटिस किया गया था। वहां दोनों की शानदार बॉन्डिंग और साथ बिताए पलों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद मुंबई में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट और एयरपोर्ट पर भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके डेटिंग की खबरों को और ज्यादा हवा मिल गई है।
यह भी पढ़ें- सनी देओल की बॉर्डर 2 का जलवा कायम, 13वें दिन भी मजबूत पकड़, 300 करोड़ से बस एक कदम दूर
The post दिशा पाटनी-तलविंदर कर रहे डेट? सिंगर के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
