ICC T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को भारत से करना होगा मुकाबला! यही कारण है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ICC T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को भारत से करना होगा मुकाबला! यही कारण है

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. इसमें 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं. इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अभी तक पीसीबी की ओर से आईसीसी को भारतीय टीम के खिलाफ ग्रुप मैच के बहिष्कार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. पीसीबी के लिए भारत-पाक मैच का बहिष्कार करना आसान नहीं होगा. बहिष्कार के बाद उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस बीच पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का भी अपनी सरकार के इस फैसले पर बयान सामने आया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक पीएम ने इस संबंध में कहा कि हमने टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का बड़ा फैसला लिया है, क्योंकि हमारा रुख साफ है कि क्रिकेट का मैदान क्रिकेट के लिए है, राजनीति के लिए नहीं. शहबाज शरीफ ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन भारत कई सालों से ऐसा कर रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लग सकता है बैन

आपको बता दें कि अगर पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करती है तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. आईसीसी के नियम कहते हैं कि कोई भी टीम वैश्विक टूर्नामेंटों में चुनिंदा रूप से भाग नहीं ले सकती। इस कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी का प्रतिबंध भी झेलना पड़ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो खिलाड़ियों का भविष्य पूरी तरह से अधर में लटक सकता है.

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version