AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी दोनों ईंधन के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं मिली है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लोग लंबे समय से कीमतों में कमी का इंतजार कर रहे हैं.
आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है. वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. देश के चार प्रमुख महानगरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
देश के प्रमुख शहरों में रुपये में ये हैं कीमतें
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02
पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00
नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80
पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं, लेकिन कई बार कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय से कम नहीं हुई हैं। देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में हुआ था। इस दौरान दोनों ईंधन की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर का बदलाव हुआ था। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
