Earthquake: महाराष्ट्र-हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान तक हिली धरती, महसूस किए गए इतने झटके

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Earthquake: महाराष्ट्र-हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान तक हिली धरती, महसूस किए गए इतने झटके

AMN. आज महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा तक भूकंप से धरती हिली. अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह चार बार भूकंप आए हैं. जिसमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 थी. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नासिक में आए भूकंप की तीव्रता 3.4 थी, जबकि चंबा में आए भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई. पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भूकंप से दो बार धरती हिल चुकी है. यहां भूकंप की अधिकतम तीव्रता 4.4 थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकेंड पर महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप से लोग डर गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी. बताया जा रहा है कि भूकंप की गहराई जमीन के करीब तीन किलोमीटर नीचे थी. हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकेंड पर भूकंप आया. जिसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है. इसकी गहराई जमीन के अंदर पांच किलोमीटर बताई जाती है।

अफगानिस्तान में आज सुबह दो भूकंप दर्ज किए गए

पड़ोसी देश अफगानिस्तान में आज सुबह दो भूकंप दर्ज किये गये। भूकंप का पहला झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकेंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 थी. इसकी गहराई 147 किलोमीटर बताई जाती है। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकेंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.4 थी. इस भूकंप की गहराई 136 किलोमीटर बताई जा रही है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version