भारतीय चुनाव इतिहास में पहली बार हारे हुए उम्मीदवार के सामने होगी ईवीएम की जांच, कोर्ट ने दिया आदेश.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भारतीय चुनाव इतिहास में पहली बार हारे हुए उम्मीदवार के सामने होगी ईवीएम की जांच, कोर्ट ने दिया आदेश.

AMN.भारतीय चुनाव इतिहास में पहली बार ईवीएम का परीक्षण होने जा रहा है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहली बार ईवीएम के निरीक्षण और परीक्षण की इजाजत दे दी है. यह आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान चांदीवली सीट पर इस्तेमाल की गई ईवीएम का निरीक्षण 16-17 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान की उपस्थिति में किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिस सोमशेखर सुंदरेशन ने ईवीएम की जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि 12 फरवरी को हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि ईवीएम की जांच की जाए. कोर्ट ने कहा है कि जब भी आवेदक को ईवीएम के परीक्षण की अनुमति दी जाएगी, चुनाव आयोग को दो महीने के भीतर मशीनों का निरीक्षण पूरा करना होगा। मुंबई उपनगरीय जिले की उप निर्वाचन अधिकारी अर्चना कदम ने इस संबंध में जानकारी दी कि यह ‘डायग्नोस्टिक जांच’ 16 और 17 अप्रैल को होगी.

2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बंपर जीत मिली है.

गौरतलब है कि चांदीवली सीट से शिवसेना के दिलीप भाऊसाहेब लांडे ने जीत हासिल की थी. उन्हें कुल 1,24,641 वोट मिले. जबकि कांग्रेस नेता नसीम खान को 104016 वोट मिले. इस कारण वह दूसरे स्थान पर रहे। 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बंपर जीत मिली है. इस गठबंधन को 288 में से 230 सीटों पर जीत मिली थी. भारतीय जनता पार्टी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी. जबकि शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें, एनसीपी (एसपी) ने 10 सीटें और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version