जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. आज उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से बीजेपी इतनी असहज क्यों है? युवाओं के भविष्य पर जवाब देने के बजाय भाजपा झूठे आंकड़े गढ़ रही है।
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि 2013-18 के बीजेपी शासनकाल में 12 पेपर लीक हुए थे. तब न तो कोई सख्त कानून बना और न ही कोई बड़ी गिरफ्तारी हुई. तब भाजपा सरकार ने कार्रवाई करने के बजाय पेपर लीक माफिया को बढ़ावा दिया।
उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ देश का सबसे कड़ा कानून बनाया. 2022 में एक्ट लाकर आजीवन कारावास, संपत्ति जब्त करने और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया. आजीवन कारावास का प्रावधान करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया।
गहलोत ने आगे कहा कि हमने बिना किसी को बख्शे कार्रवाई की. यहां तक कि आरपीएससी के सेवारत सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया, पेपर माफिया की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया, दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया, प्रभावित परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया और तुरंत पुनः परीक्षा आयोजित की गई और युवाओं को नौकरियां दी गईं। आरोपियों के खिलाफ इतनी सख्ती से केस दर्ज किए गए कि वो आज भी सलाखों के पीछे हैं.
गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि आरएसएसबी परीक्षाओं में ओएमआर शीट बदलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद वह चुप क्यों है। एसओजी ने बोर्ड के तकनीकी प्रमुख को गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन सरकार अपने कार्यकाल की परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच की घोषणा से भाग रही है. इस कारण ओएमआर घोटाले के आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गये. जिस सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज कराया और ओएमआर घोटाले को दबाया, उसके नेताओं को कांग्रेस से सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा सरकार जवाब दे कि वह ओएमआर घोटाले की जांच कब कराएगी।
पीसी: tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


