पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केंद्र सरकार देश को सच्चाई से क्यों नहीं अवगत करा रही…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केंद्र सरकार देश को सच्चाई से क्यों नहीं अवगत करा रही...

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस महीने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. गहलोत ने एक्स के जरिए कहा कि पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद से केंद्र सरकार हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है. कभी 90 पैसे तो कभी सवा तीन रुपये. केंद्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करा रही है, यह समझ से परे है।

गहलोत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि देश में महंगाई का आर्थिक तूफान आने वाला है. स्थिति नियंत्रण से बाहर हो इससे पहले केंद्र सरकार को कदम उठाना चाहिए, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है.

इधर-उधर की बातें करने और सूत्रों के हवाले से जानकारी देने के बजाय केंद्र सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अभी स्थिति क्या है और स्थिति किस हद तक बिगड़ सकती है ताकि देशवासी उस स्थिति के लिए तैयार रहें।

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version