मध्य पूर्व संकट के बीच अच्छी खबर, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, केंद्र सरकार ने दिया आश्वासन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
मध्य पूर्व संकट के बीच अच्छी खबर, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, केंद्र सरकार ने दिया आश्वासन

AMN. इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच देशवासियों के लिए अच्छी खबर आई है. खबर ये है कि केंद्र सरकार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी. मध्य पूर्व में संकट के बीच केंद्र सरकार ने आज देशवासियों को इस संबंध में आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इस संबंध में कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. किसी भी पेट्रोल पंप पर कोई कमी नहीं है.

देश की वार्षिक शोधन क्षमता लगभग 26 करोड़ टन है। सुजाता शर्मा ने देशवासियों से कहा है कि पेट्रोलियम टर्मिनलों में भी पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों पर विश्वास न करने और न घबराने की अपील की है. वहीं, सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की मात्रा 20 से 50 फीसदी तक बढ़ा दी है.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग अनुवाद करने के लिए)अच्छी खबर(टी)मध्य पूर्व(टी)पेट्रोल और डीजल की कीमतें(टी)केंद्र सरकार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version