जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बाद अब आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. इस संबंध में नागौर सांसद हनुमान बेनवाल ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.
बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में मुझे प्रदेश भर से राजनीतिक दबाव के कारण मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं. मैं भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और राजस्थान के मुख्य चुनाव अधिकारी से कहना चाहता हूं कि आप राजस्थान के जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देशित करें कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से नहीं काटा जाए।
हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सभी जिला प्रभारियों, बीएलए-1 और बीएलए-2 से कहना चाहता हूं कि यदि आपके जिले के किसी भी बूथ पर किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से कट गया है तो तुरंत जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर) या उप जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराएं और यदि आवश्यक हो तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रदेश प्रभारी या सह-प्रभारियों से संपर्क करें.
कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं ने लगाए हैं आरोप
इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं का नाम काट दिया गया है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
