हनुमान बेनीवाल ने अब मोदी सरकार से इस दिशा में जल्द और ठोस कदम उठाने की मांग की है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
हनुमान बेनीवाल ने अब मोदी सरकार से इस दिशा में जल्द और ठोस कदम उठाने की मांग की है.
हनुमान बेनीवाल ने अब मोदी सरकार से इस दिशा में जल्द और ठोस कदम उठाने की मांग की है.

जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने विमानन क्षेत्र में तकनीकी सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया है. उन्होंने कहा कि जीपीएस स्पूफिंग और सिग्नल इंटरफेरेंस जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उन्नत तकनीक, बेहतर निगरानी प्रणाली और सख्त सुरक्षा उपायों को लागू करने की जरूरत है।

इस संबंध में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी.

बेनीवाल ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने अपने जवाब में स्वीकार किया कि नवंबर 2023 से दिसंबर 2025 के बीच एयरलाइंस द्वारा जीपीएस हस्तक्षेप की 2354 घटनाएं और जनवरी 2026 से फरवरी 2026 के बीच 623 घटनाएं दर्ज की गई हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली के हवाई क्षेत्र के आसपास ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

विमानन क्षेत्र में तकनीकी सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि इतनी बड़ी संख्या में घटनाएं इस बात का संकेत देती हैं कि विमानन क्षेत्र में तकनीकी सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत है. देश में हवाई यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सरकार को इस दिशा में त्वरित और ठोस कदम उठाने चाहिए।

पीसी: दहॉक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *