हनुमान बेनीवाल ने अब केंद्रीय मंत्री पर लगाया ये आरोप, कहा- आज विकास की जरूरत है लेकिन विकास के नाम पर…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
हनुमान बेनीवाल ने अब केंद्रीय मंत्री पर लगाया ये आरोप, कहा- आज विकास की जरूरत है लेकिन विकास के नाम पर...

जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में सूचीबद्ध प्रश्न के उत्तर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह पर मूल विषय को भ्रमित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है.

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं में वृद्धि को लेकर सवाल पूछा था. बेनीवाल ने इस संबंध में सोमवार रात को यह बात कही

इस संदर्भ में मेरा प्रश्न आज लोकसभा में सूचीबद्ध था, जिसका उत्तर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने दिया, लेकिन मंत्री ने अपने उत्तर में ऐसे संरक्षित क्षेत्रों में पर्यटन, बिजली परियोजनाओं और अन्य विकास गतिविधियों के नाम पर निर्माण के लिए मंत्रालय द्वारा दी गई अनुमतियों की जानकारी का उल्लेख नहीं किया।

हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि इससे साफ है कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अपने जवाब में मूल विषय को उलझाने की कोशिश की है. आज विकास की जरूरत है लेकिन विकास के नाम पर विनाश को निमंत्रण देना किसी भी तरह से उचित नहीं है।

सरकार को प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को मंजूरी देनी चाहिए।

आरएलपी सांसद ने कहा कि हम सभी ने देखा है कि हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं ने न केवल पर्यावरण संकट पैदा किया है, बल्कि लोगों की जान भी गई है. सरकार को प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को मंजूरी देनी चाहिए।

पीसी:इचौक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version