हनुमान बेनीवाल ने ये मांगें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखी हैं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
हनुमान बेनीवाल ने ये मांगें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखी हैं

जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और पूर्व सैनिकों से जुड़ी मांगों को लेकर उनसे विस्तृत चर्चा की. आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है.

इस संबंध में आरएलपी सांसद बेनीवाल ने एसएमएस के जरिए बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात हुई. शहीद सैनिकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने में हो रहे विलंब, उन्हें लंबित परिलाभों के शीघ्र निराकरण तथा पूर्व सैनिकों के पेंशन संबंधी मुद्दों एवं अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर मेरी रक्षा मंत्री से विस्तृत चर्चा हुई।

बेनीवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक समाधान करवाने का आश्वासन दिया. मैंने रक्षा मंत्री को नागौर एवं डीडवाना-कुचामन जिलों के महाविद्यालयों में एनसीसी से संबंधित विभिन्न मांगों एवं सुझावों से भी अवगत कराया।

पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version