अमेजर दौरे से पहले हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना वादा, कही बड़ी बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
अमेजर दौरे से पहले हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना वादा, कही बड़ी बात
अमेजर दौरे से पहले हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी को याद दिलाया पुराना वादा, कही बड़ी बात

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में अजमेर दौरे पर आने वाले हैं. पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उन्हें एक पुराना वादा याद दिलाया है.

इस संबंध में आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को याद दिलाना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले आपने पेपर लीक से जुड़े मामलों में माफियाओं को पाताल से निकालकर सजा दिलाने का जो वादा किया था, उसका आज तक क्या हुआ? आपने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात की थी, लेकिन आज तक आप और आपकी सरकार अपने वादे पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके हैं.

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बार-बार पेपर लीक के मामले सामने आने से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. युवाओं का इस व्यवस्था से विश्वास उठ गया था, ऐसे में युवाओं ने आपकी पार्टी की सरकार पर भरोसा किया और भाजपा को सत्ता में पहुंचाया क्योंकि आपने और गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने को लेकर बड़े-बड़े आश्वासन दिये थे, लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। |

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का मुख्यालय उस स्थान से थोड़ी दूरी पर है जहां आप बैठक करेंगे। मैं आपको सरकार के पाखंड का एक बड़ा उदाहरण देना चाहता हूं कि एसआई भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार साबित हुआ, कई लोग गिरफ्तार हुए लेकिन आपकी राजस्थान सरकार उस भर्ती को यथावत रखने के लिए दिन-रात काम कर रही है। ऐसे में भाजपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया। मैं एक और उदाहरण देना चाहूंगा कि आपने कई बार सार्वजनिक सभाओं में कहा था कि मैं न खाऊंगा और न ही किसी को खाने दूंगा, लेकिन राजस्थान के तीन विधायकों द्वारा विधायक निधि स्वीकृत करने के बदले रिश्वत लेने का मामला जनता के सामने सार्वजनिक हो गया। इससे पहले एक विधायक को रिश्वत संबंधी मामले में एसीबी ने पकड़ा था.

इन सवालों के जवाब मांगे

इस पूरे मामले में एक विधायक आपकी पार्टी का भी था, लेकिन इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है कि स्टिंग में रिश्वत लेते हुए पकड़े गए राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष उस बीजेपी विधायक के पक्ष में सीना तानकर खड़े हो गए, इसलिए राजस्थान का युवा और राजस्थान की जनता आपसे पूछ रही है कि राजस्थान में पेपर लीक मामले में मगरमच्छों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई कब सुनिश्चित की जाएगी? राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन पर स्पष्ट रोडमैप कब दिया जायेगा? ऐसे भ्रष्ट विधायकों पर कब कार्रवाई होगी जिनका भ्रष्ट आचरण जनता के सामने उजागर हो चुका है? राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2021 (SI भर्ती 2021) को लेकर केंद्र सरकार का क्या रुख है? युवाओं का भविष्य सिर्फ वादों से नहीं बल्कि ठोस फैसलों से सुरक्षित होगा।

पीसी:एक्स


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *