AMN. हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज उन्होंने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं.
इस दौरान हिमंत का पूरा परिवार भी मौजूद है. हिमंत बिस्वा सरमा के बाद 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इसमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं। राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
आपको बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की. इस चुनाव में एनडीए को 102 सीटों पर जीत मिली है. इसमें अकेले बीजेपी ने 82 सीटों पर परचम लहराया था.
पीसी:जागरण
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


