ICAI के शेड्यूल के अनुसार, CA Final नवंबर 2026 की परीक्षाएं 2 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित होंगी।
- ग्रुप 1: 2, 4 और 6 नवंबर
- ग्रुप 2: 9, 11 और 13 नवंबर
- परीक्षा समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
- पेपर 6: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- ICAI के आधिकारिक e-Services पोर्टल पर जाएं।
- CA Final November 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपना SSP ID/Student Registration Number और Password दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है। मोबाइल या डिजिटल कॉपी के आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर परेशानी हो सकती है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। किसी तरह की गलती मिलने पर समय रहते ICAI से संपर्क करना बेहतर होगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
