AMN. भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा स्वीकार करने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने आज नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है.
इसके साथ ही उन्होंने यह भी फैसला किया कि उनकी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं. हमारी राजनीतिक पार्टी 2031 में तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मुझे बीजेपी का सदस्य रहना चाहिए या तमिल लोगों से जुड़ा रहना चाहिए। अन्नामलाई ने इस वीडियो संदेश के जरिए कहा कि मैंने पार्टी को बता दिया है कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं.
पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव होने दो फिर जाना. बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने 2 जून को ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. पत्र आज सामने आया. बीजेपी अध्यक्ष ने आज इसे स्वीकार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पिछले 18 महीने से उनका आलाकमान से मतभेद चल रहा है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)बीजेपी(टी)अन्नामलाई(टी)नई पार्टी(टी)हिंदी समाचार(टी)राजनीतिक समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
