जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की अहम बैठक में हिस्सा लिया. डोटासरा ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि आज वह दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई एक अहम बैठक में शामिल हुए.
बैठक में एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत वरिष्ठ सहयोगियों के साथ देश के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. आज देश महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा घोटाले और गंभीर लोकतांत्रिक चुनौतियों से जूझ रहा है।
नीट, सीबीएसई पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का आत्मविश्वास तोड़ा है। संवैधानिक संस्थाओं को दबाकर तानाशाही की जा रही है। ऐसे समय में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा करते हुए हर वर्ग की आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


