AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा और दिल्ली के बीच की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी. देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच की यात्रा पूरी करने में दो घंटे से अधिक समय लगेगा। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है।
इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इस ट्रेन में ईंधन के तौर पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जा रहा है. हाइड्रोजन ट्रेन अधिक हरित गतिशीलता विकल्पों की ओर बढ़ने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसमें हाइड्रोजन को सबसे हरित ईंधन माना जाता है।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के जींद जंक्शन से रवाना होने के बाद यह ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन तक जाएगी। वापसी यात्रा में भी इन सभी स्टेशनों पर इसी क्रम में ठहराव रहेगा।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
