जालौनवासियों को दिवाली का तोहफा: सीएम योगी ने लोकार्पित की 1900 करोड़ की विकास परियोजनाएं
जालौन: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जालौनवासियों को दिवाली के पावन अवसर पर लगभग 1900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के जालौन से होकर गुजरने के साथ ही पचनदा प्रोजेक्ट को भी आकार देने का निर्णय लिया है, जिससे जनपद जालौन की भूमि को एक बार फिर उर्वरा बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।
सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 1900 करोड़ रुपये की लागत वाली 305 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, सिंचाई और अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान ‘डबल इंजन’ सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह सरकार पर्वों और त्योहारों को सुरक्षा और सम्मान के साथ मनाने का माहौल तैयार कर रही है। यह परियोजनाएं जालौन के चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
