जदयू की पहली सूची: 4 महिलाएँ, पर मुस्लिम चेहरा नदारद!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
नीतीश कुमार की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं, जदयू ने 4 महिलाओं को दिया टिकट

बिहार चुनाव 2025: जदयू की पहली सूची जारी, 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, 27 नये चेहरे

पटना: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही उठापटक के बीच, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है, जबकि 27 नए चेहरों को मैदान में उतारा है। वहीं, 35 विधायकों को एक बार फिर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

खास बात यह है कि जदयू ने कुछ ऐसी सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिन पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान भी अपना दावा पेश कर रहे थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जब चिराग पासवान अपनी सूची जारी करते हैं, तो इन सीटों पर वे अपने उम्मीदवार उतारते हैं या नहीं।

लोजपा सांसद की बेटी को मिला जदयू का टिकट

जदयू की यह पहली सूची कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसमें सामाजिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है, हालांकि 57 उम्मीदवारों में एक भी अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं है। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से 10 लोगों को टिकट मिला है, जबकि अतिपिछड़ा वर्ग (ईबीसी) से 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। इनमें गायघाट विधानसभा क्षेत्र से कोमल सिंह भी शामिल हैं, जो लोजपा सांसद वीणा देवी की बेटी हैं।

जदयू की महिला उम्मीदवार:

  • मधेपुरा: कविता साहा
  • गायघाट: कोमल सिंह
  • समस्तीपुर: अश्वमेध देवी
  • विभूतिपुर: रवीना कुशवाहा

इन विधायकों का कटा टिकट:

जदयू ने अपनी पहली सूची में बरबीघा के विधायक सुदर्शन कुमार और कुशेश्वरस्थान के विधायक अमन भूषण हजारी का टिकट काट दिया है। बरबीघा से अब कुमार पुष्पंजय और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार जदयू के उम्मीदवार होंगे।

पार्टी ने मोरवा, सोनबरसा और राजगीर विधानसभा क्षेत्रों में भी अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद, सोनबरसा से रत्नेश सादा और राजगीर से कौशल किशोर को टिकट दिया गया है।

अन्य खबरें:

  • बिहार चुनाव में सितारों की एंट्री: पवन सिंह, मैथिली ठाकुर और खेसारी लाल यादव की पत्नी भी मैदान में उतर सकते हैं।

Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version