जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में वामपंथी गठबंधन की शानदार जीत, चारों सीटों पर जमाया परचम!
इस वर्ष जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव में वामपंथी गठबंधन ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। गठबंधन ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव – सभी चारों महत्वपूर्ण पदों पर विजय हासिल कर ली है।
लेफ्ट यूनिटी की उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली है, जबकि के गोपिका उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। महासचिव पद के लिए सुनील यादव विजयी हुए हैं, और दानिश अली ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत दर्ज की है।
5590 मतों की गिनती के बाद जो नतीजे सामने आए, वे इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष पद:
- अदिति मिश्रा: 1861 मत
- विकास पटेल: 1447 मत
उपाध्यक्ष पद:
- के. गोपिका: 2966 मत
- तान्या कुमारी: 1730 मत
महासचिव पद:
- सुनील यादव: 1915 मत
- राजेश्वर कांत दुबे: 1841 मत
संयुक्त सचिव पद:
- दानिश अली: 1991 मत
- अनुज दमारा: 1762 मत
यह परिणाम एक बार फिर जेएनयू में वामपंथी छात्र संगठनों की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
