कर्नाटक: डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, पहली कैबिनेट में ही लिए बड़े फैसले

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
कर्नाटक: डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, पहली कैबिनेट में ही लिए बड़े फैसले

AMN. डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. उन्होंने बुधवार को पदभार संभालने के तुरंत बाद युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की, जिनमें छात्रों के लिए मुफ्त बस पास और निजी रोजगार एक्सचेंजों की स्थापना शामिल है। पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद शिवकुमार ने सबसे पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की जिसमें यह फैसला लिया गया.

ये फैसला लिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैर-लक्जरी सरकारी बसों में सभी छात्रों को मुफ्त बस पास दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द घोषित की जाएगी. शिवकुमार ने यह भी कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए निजी रोजगार कार्यालय स्थापित किए जाएंगे जहां लोग नौकरियों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि एक माह में निजी रोजगार कार्यालय की रूपरेखा तय कर ली जायेगी.

खबरों की मानें तो शिवकुमार ने मीडिया से सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वह सरकार की आलोचना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन मीडिया को नैरेटिव बनाने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों का गांवों से शहरों की ओर पलायन रोकने के लिए सरकार जरूरी फैसले लेगी.

पीसी- आज तक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version