कर्नाटक: आज शुरू होगा डीके शिवकुमार युग, शाम को लेंगे सीएम पद की शपथ

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
कर्नाटक: आज शुरू होगा डीके शिवकुमार युग, शाम को लेंगे सीएम पद की शपथ

AMN. कर्नाटक की जनता को आज नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए सीएम पद की शपथ लेंगे. खबरों के मुताबिक, राज्यपाल थावर चंद गहलोत आज शाम 4 बजे लोकभवन में डीके शिवकुमार को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे. कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया।

खबरों की मानें तो आज डीके शिवकुमार के साथ 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, परमेश्वर, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतींद्र सिद्धारमैया डीके शिवकुमार की सरकार में मंत्री बन सकते हैं। ये सभी आज शपथ ले सकते हैं.

नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है. नए मंत्रिमंडल का गठन जाति समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धारमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखकर किए जाने की संभावना है।

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)कर्नाटक(टी)डीके शिवकुमार(टी)सीएम


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version