लातेहार में मौत का तांडव: भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 30 से ज्यादा घायलों की चीख-पुकार से दहला इलाका।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
Latehar Road Accident: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत 30 से ज्यादा घायल

लातेहार में मातम: सगाई की खुशियां चीख-पुकार में बदलीं, ओरसा घाटी में बस पलटने से 5 की मौत

Latehar Road Accident: झारखंड के लातेहार जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां रविवार को एक मांगलिक कार्यक्रम की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. महुआडांड़ थाना क्षेत्र की खतरनाक ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ से आ रही एक रिजर्व बस अनियंत्रित होकर पलट गई. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस भयावह हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है, हालांकि प्रशासन अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है. इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है. घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. चश्मदीदों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति था जिसे चोट न आई हो. ये सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर स्थित महाराजगंज गांव से एक सगाई समारोह में शामिल होने झारखंड आ रहे थे.

देवदूत बने ग्रामीण, प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

जैसे ही रिजर्व बस घाटी के ढलान पर असंतुलित होकर पलटी, चीख-पुकार मच गई. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता की मिसाल पेश की और तुरंत राहत कार्य में जुट गए. सूचना मिलते ही महुआडांड़ के एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन को ‘हाई अलर्ट’ पर डाल दिया. एसडीएम के निर्देश पर महुआडांड़, गारू और नेतरहाट से मेडिकल टीमें एंबुलेंस के साथ युद्ध स्तर पर मौके के लिए रवाना की गईं. वर्तमान में सभी घायलों का इलाज महुआडांड़ अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है, जहां डॉक्टर उनकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

लातेहार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. छत्तीसगढ़ से महुआडांड़ के लोध गांव आ रही एक बस पलट गई. हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना हैं. करीब 30 घायल लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. सभी यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव से सगाई कार्यक्रम में शामिल… pic.twitter.com/JszKhELmki

— Aware Media (@prabhatkhabar) January 18, 2026

निजी वाहनों से पहुंचाया अस्पताल, जांच में जुटा प्रशासन

संकट की इस घड़ी में स्थानीय लोगों ने न केवल प्रशासन की मदद की, बल्कि अपने निजी वाहनों का उपयोग कर घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा उठाया. एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि राहत बचाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने कहा कि करीब 30 से ज्यादा लोगों का उपचार जारी है और पूरी चिकित्सकीय जांच व प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मृतकों की सटीक संख्या और घायलों की वर्तमान स्थिति पर आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है.

अपडेट जारी है…

ये भी पढ़ें…

धुस्का, रुगड़ा की सब्जी और चना-घुघनी, Vande Bharat ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा अब झारखंडी खाने का स्वाद

रांची में दो गुटों के बीच भिड़ंत: जमीन विवाद में पिस्का मोड़ के पास फायरिंग, 3 घायल, 10 हिरासत में

The post Latehar Road Accident: लातेहार में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत 30 से ज्यादा घायल appeared first on Aware Media.



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version